भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

भिवानी/शशी कौशिक

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने भाजपा के जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ तथा सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रभारी शिवकुमार पराशर की सहमति से भाजपा ओबीसी मोर्चो की जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने बताया कि राजेश जांगड़ा व सुखदेव ढांगर को जिला उपाध्यक्ष, संजय स्वामी व बिशन फौजी को महामंत्री, सुमन व मुकेश पाथडिय़ा को मंत्री व प्रेम वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि प्रवीन को नगर मंडल अध्यक्ष, कुलदीप को स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष, अमित कुमार को जोनपाल मंडल अध्यक्ष, मंजीत को बवानीखड़ा, योगेंद्र को बड़सी, नकुल गुजर को खरक, विजेंद्र को तोशाम, राजेश रोहिल्ला को कैरू, सुभाष वर्मा को बापोड़ा, भरत सिंह को लोहारू, करण सैन को बहल व सोमबीर को सिवानी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!