भिवानी/मुकेश वत्स

 चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने देश हित को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। गुरू गोबिंद सिंह एक महान योद्धा, वीर सपूत, महान संत एवं गुरु थे।  

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने आपसी एकता भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। उन्होंने मानव कल्याण का संदेश दिया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। हमारा देश सदैव गुरु गोविंद सिंह के बलिदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को कड़ी लग्न मेहनत से विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें यदि मानव जीवन को बचाना है तो पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का सदुपयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए।

error: Content is protected !!