शीला तंवर और चंदा गुप्ता बनीं जिला महासचिव

भिवानी/धामु

भाजपा के भिवानी जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। महिला मोर्चा की जिला प्रधान बबिता तंवर ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ से विचार विमर्श कर महिला पदाधिकारियों की घोषणा की है।

जिला प्रधान बबिता ने बताया कि सुदेश शर्मा, मधु तंवर, मंजू बाला, एडवोकेट बबली पंवार और सुशीला मेघवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी एडवोकेट शीला तंवर और चंदा गुप्ता को सौंपी गई है। इनके अलावा सोनिया अत्री, सुनीता जांगडा, शालु अरोड़ा, बिमला और कृष्णा देवी को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वीना देवी को दी गई है और रोनिका को मीडिया प्रभारी व किरण गुप्ता को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। प्रीति शर्मा और उमा को आईटी सैल की प्रभारी बनाया गया है।

बबीता तंवर ने आगे बताया कि श्वेता गर्ग को नगर मंडल की प्रधान, कृष्णा देवी को विवेकानंद मंडल की प्रधान, कुसुम सरपंच को जोनपाल मंडल की प्रधान, कमला कायला को ग्रामीण मंडल की प्रधान, दया को तोशाम मंडल की प्रधान, सुमन को बवानी खेड़ा मंडल की प्रधान, राखी को कैरू मंडल की प्रधान, रजनी पांचाल को बापोड़ा मंडल की प्रधान, इन्द्रावती श्योराण को लोहारू मंडल की प्रधान और रेखा को सिवानी मंडल की प्रधान मनोनीत किया गया है।

जिला प्रधान बबीता तंवर ने बताया कि महिला मोर्चा किसान हितेषी कृषि बिलों के बारे में जिला स्तर पर जागरूक अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को कृषि बिलों की सच्चाई के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।

error: Content is protected !!