सात सौ पचास टोलियां पहुंचेंगी तीन लाख से अधिक घरों तक

गुरुग्राम-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान को गुरुग्राम में सुचारू संचालन के लिए हवन यज्ञ का आयोजन कर कार्यालय का श्रीगणेश किया गया। सोहना चौक स्थित श्री एस एन सिधेश्वर मंदिर में बनाए गए कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बोलते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी जी  ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण से संतो का संकल्प पूरा हो रहा है। यह केवल मंदिर का निर्माण ही नहीं बल्कि समरस समाज की ज्योति जागृत हो रही है। निश्चित ही इस मंदिर निर्माण से समाज में भगवान श्रीराम के आदर्श स्थापित होंगे। आरएसएस के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने कहा कि यह  सम्पूर्ण समाज के लिए गौरव की बात है कि 492 वर्षों के  संघर्ष के बाद हमारे समय अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का  भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। उनके अनुसार इस मंदिर निर्माण में सर्व समाज की सहभागिता रहे इसलिए रामभक्त की टोलियां घर घर जाकर सहयोग निधि एकत्रित करेगी। श्री जिंदल के अनुसार हरियाणा में 12 हजार टोलियां करीब 50लाख घरों से सम्पर्क करेगी। इस अभियान में प्रदेश में 3करोड़ लोगों से सम्पर्क किया जा सकेगा। उन्होंने टोलियों  में शामिल राम भक्तों से आह्वान किया कि सर्व समाज को जोड़ते हुए शुद्ध सात्विक भाव से इस निधि समर्पण अभियान को सफल बनायें। समाज इस पवित्र सहयोग के लिए तैयार बैठा है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए गुरुग्राम में निधि समर्पण अभियान के प्रमुख अजीत यादव व संजीव सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम महानगर में इस भाव पूर्ण अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए महानगर को 132 जोन में बांटा गया है। जिसमे सात सौ पचास से अधिक टोलियों में लगभग तीन हजार कार्यकर्ता घर घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि को एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत इन राम भक्त टोलियों ने करीब तीन लाख  घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया ये अभियान  एक फरवरी से सत्ताईस फरवरी तक चलेगा। इसकेलिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर शेख सराय हनुमान मंदिर के महंत व निर्वा

णी अखाड़े के कोतवाल स्वामी मुक्तानंद जी व बाल्मीकि समाज मंदिर न्यू कालोनी मोड़ मंदिर के पुजारी हरि चंद जी , इस्कॉन टेम्पल के फाउंडर मेम्बर महेंद्र यादव , इस्कॉन मंदिर बादशाहपुर से कमल माधवदास ने भी अपने विचार रखे। कार्यालय उद्धघाटन अवसर पर विभाग संचालक प्रताप जी, महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर, सिख संगत से हरजीत सिंह, राष्ट्र सेविका समिति प्रान्त सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा, इंदु जैन, मीनू शर्मा, रेणु गुप्ता, निर्मला यादव,सुजाता गौर, दीपा सिंह,रेणु पाठक, पार्षद सुभाष सिंगला, सुरेंद्र गहलोत, कारसेवक ब्रह्म प्रकाश शर्मा,अभिनेता राज चौहान,कल्याणी हस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष खन्ना, श्री सिधेश्वर स्कूल के महामंत्री राम अवतार बिट्टू,पूर्व वाइस चांसलर डॉ अशोक दिवाकर, गौ सेवा आयोग के सदस्य पूर्ण चंद लोहचब, विभाग कार्यवाह हरीश शर्मा, इस अभियान के पालक अमन शर्मा ,निधि प्रमुख विमल शर्मा, कोषाध्यक्ष टी एम शर्मा, सतपाल भारद्वाज सोशल मीडिया प्रमुख गजेंद्र चौहान, कुलभूषण भारद्वाज आदि गणमान्य लोग उपस्तिथ थे।

कार्यालय उद्धघाटन अवसर पर पहुंचे   स्वर्णकार तिलक राज मल्होत्रा 51 हजार की समर्पण निधि भेंट की। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभग्य है कि वर्षों के संघर्ष व बलिदान के अब भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है। सारे समाज को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

error: Content is protected !!