कृषि कानूनों के फायदे गिनवाने को जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

भिवानी/मुकेश वत्स

विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष शंकर धुपड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला अध्यक्ष शंकर धुपड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में लागू किए गए तीनों कानूनों के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता स्वयं संपर्क करके तीनों कानूनों के बारे में घर-घर जाकर कानूनों के लाभ के बारे में बताएंगे तथा इन कानूनों का विरोध करने वालों की सच्चाई भी बताएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ, मुकेश गौड़ व ताराचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकत्र्ता लोगों को यह बताएंगे की किस तरह से किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के हित में केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए अन्य कदमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। केन्द्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दौगुना करने के लक्ष्य के करीब है। इसलिए कृषि बील के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!