7 फरवरी को होगा कृषि मंत्री दलाल के निवास का घेराव

भिवानी/मुकेश वत्स

मजदूर विरोधी लेबर कोडस्, खेती व खाद्य सुरक्षा को उजाडऩे वाले तीन कृषि कानूनों व बिजली बिल की मांगों को लेकर हजारों किसानों-मजदूरों व कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। आज सुबह से ही हजारों मजदूर-किसान बीर सिंह पार्क व कर्मचारी हुडडा पार्क भिवानी में इक्टठे हुए। दोनों जगह सभा की गई जिसकी अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह व सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा ने की व मंच संचालन सीटू जिला सचिव अनिल कुमार व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुरजभान ने किया। बीर सिंह पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृृंखला बनाकर उपायुक्त कार्यालय की घेराबंदी की गई।

आम सभा व उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए मजदूर-किसान व कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोरपोरेट प्ररस्त भाजपा सरकार सरकारी व सावर्जनिक क्षेत्र को बर्बाद कर रही है। अब खेती व खाद्य सुरक्षा को उजाडऩे के लिए तीन कृषि कानून पारित कर दिए गए। लाखों किसान-मजदूर करीबन डेढ महीने से दिल्ली के चारों और डेरा डाले बैठे हैं। लेकिन सरकार उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश-विदेश के चन्द उद्योगपतियों के मुनाफों के लिए  ऐसा किया जा रहा है। चार लेबर कोड्स के नाम पर संसद में जो कानून पारित किए हैं वे मजदूरों को गुलाम बनाने वाले हैं। इनके खिलाफ निर्णायक आन्दोलन चल रहा है। संगठन नेताओं ने कहा कि विभागीय स्तर पर भी आन्देालन चल रहे हैं लेकिन सरकार मांगों का समाधान नहीं कर रही है।

सीटू नेताओं ने कहा कि मांगो के लागू होने तक मजदूर किसान व कर्मचारी पीछे नही हटेगे। 7 फरवरी को भिवानी, रोहतक, दादरी, महेन्द्रगढ व झज्जर के हजारों मजदूर किसान मिलकर कृृषि मंत्री जेपी दलाल के निवास का घेराव करेगे।