भिवानी/मुकेश वत्स

कोविड-19 वायरस के कारण पहली बार देश में रेल सेवा प्रभावित हुई है। अब धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केवल रेलों का संचालन सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पाया है। जिससे आम जनमानस एवं दैनिक रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात आज दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने रेल मंत्री पियूष गोयल के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कही।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं का समाधान जल्द करवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी रेलगाडिय़ों को नियमित रूप से चलाया जाए जिनका संचालन आज तक बंद है। रेलवे द्वारा हाल में विभिन्न वर्गों में रेल किराए में दी जा रही रियायत को बंद किया है, इस कटेगरी में आने वाले सभी वर्गो में काफी रोष है। छूट को तुरंत पुन लागु किया जाए। गाडिय़ों के संचालन के समय जरनल टिकट खिडक़ी को खोला जाए। रेलवे द्वारा रेल यात्रा किराए में की गई बढोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।