सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

भिवानी/धामु।  श्री गोशाला ट्रस्ट के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल पर दो महिलाओं व एक व्यक्ति ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई। उन्हे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वारदात आज सोमवार दोपहर की है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तीनों आरोपी कैद हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि आज वह अपनी पत्नी, बेटे व पोता पौती के साथ घर पर मौजूद था। उसकी बेटी और दामाद दोहता-दोहती के साथ आए हुए थे। उस समय बवानीखेड़ा से भी दो लोग उनसे मिलने आए हुए थे। इसी दौरान करीब पौने एक बजे दो महिलाएं व एक व्यक्ति उनके घर के अंदर घुस गए। एक महिला अपने साथ लोहे का पाइप लिए हुए थी। जिसने उससे कहा कि उसके बेटे के साथ उसके लडक़े का हिसाब बाकी है। इसी बात को लेकर महिला ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसका शोर सुनकर बीच बचाव के लिए आई उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने धकेल कर गिरा दिया। मोहनलाल ने बताया कि एक आरोपी महिला सेक्टर 13 की अनुपलता झांझडिया है। उसके साथ एक महिला व एक व्यक्ति भी था, जिसे वह नहीं जानते हैं। अनुपलता का लडक़ा कैनिंग को लेकर महिला ने उस पर जानलेवा हमला किया है। उसके सिर व अन्य जगह चोटें आई हैं।

मौके पर हमले की विडियो भी बनाई गई है। मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी गई है। श्रीगोशाला ट्रस्ट प्रधान पर दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने की घटना से व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों में गहरा रोष है।

error: Content is protected !!