चंडीगढ़, 26 दिसंबर: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला सोमवार 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे राई के विश्राम गृह पहुंचेंगे और वहां से हजारों किसानों के साथ सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने जाएंगे। इससे पहले भी अभय सिंह चौटाला ने 9 दिसम्बर को टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर  किसान आंदोलन को समर्थन दिया था।

राठी ने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी के बार्डर पर पिछले एक महीने से आंदोलनरत है। जहां आम आदमी इस भीषण ठंड में अपने घरों में सुख की नींद सोता है वहीं देश का अन्नदाता सडक़ों पर सोने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला आंदोलन के पहले दिन से ही काले कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में खड़े हैं और लगातार अन्नदाता की आवाज को हर मुमकिन प्लेटफार्म पर उठा रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की इनेलो पार्टी चौधरी देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी किसानों और गरीब लोगों के उत्थान में समॢपत कर दी थी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला स्वयं खेती करते हैं और किसान के हर दर्द को समझते हैं इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर एक किसान के नाते हर संभव मदद कर रहे हैं। राठी ने बताया की अभय चौटाला के आदेशानुसार इनेलो के  हजारों कार्यकर्ता किसान संगठन के झंडे के नीचे पहले दिन से ही इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं जो दिन-रात विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस भीषण ठंड में धरने पर डटे हुए हैं।

error: Content is protected !!