अशोक गर्ग आईएएस की माताजी को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 26 नवंबर 2025 । हरियाणा के आईएएस अधिकारी श्री अशोक कुमार गर्ग की माताजी श्रीमती शांति देवी को आज श्रद्धांजलि दी गई, 22 नवंबर 2025 को 85 वर्ष की उम्र में उनका स्वर्गवास हो गया था।

सभी ने दिवंगत आत्मा के लिए शांति प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में सभी उपस्थित पारिवारिक – सामाजिक, सगे-संबंधी, रिश्तेदार, समाज के गणमान्य, बुद्धिजीवी और अधिकारियों – कर्मचारियों, बड़े बुजुर्ग, मौजिज व्यक्तियों द्वारा परिवार को आदर स्वरूप पगड़ी रस्म अदा की गई।

5 मई 1940 को जन्मी शांति देवी जी ने अपने सभी दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया। उनके दो सुपुत्र – पुत्रवधू और तीन सुपुत्रियां – दामाद, पौत्र – पौत्रवधु, पौत्री, नाती, नातिन आदि हैं। बड़े सुपुत्र श्री नंद प्रकाश गर्ग अमेरिका में रहते हैं और छोटे सुपुत्र श्री अशोक कुमार गर्ग, आईएएस हैं जो वर्तमान में मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक हैं।

स्वर्गीय माता जी की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में हिसार के सांसद श्री जय प्रकाश, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, मित्रगणों, प्रशासनिक अधिकारियों – कर्मचारियों, अनेक औद्योगिक एवं निवासी संगठन के प्रधान, पदाधिकारी, प्रतिनिधि, गांव के सरपंच, नगर निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों एवं अभियंताओं ने भाग लिया। अनेक समाचार-पत्रों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वयं उपस्थित होकर अपने शोक संदेश और शोक प्रस्ताव भी दिए। परिवार ने सभी का इस अवसर पर सहानुभूति प्रकट करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें