सत्संग व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के प्रधान एवं फोरबा के चेयरमैन धर्मसागर की अगुवाई में सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब परिसर में प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा शब्द प्रेमानंद जी (श्री प्रेमी महात्मा जी) ने प्रवचन देते हुए कहा कि समाज में सभी को एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए और स्वार्थ के वशीभूत होकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दान विद्या दान है और जरूरतमंदों की सहायता करने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। जरूरतमंदों की सदैव मदद करनी चाहिए, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सदस्य, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धर्मसागर ने बताया कि कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें