दीनदयाल उपाध्याय राजनीति को राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण का माध्यम मानते थे : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे राष्ट्र निर्माता थे : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंडित दीदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर सोनीपत में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया

चंडीगढ़, 11 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक ही राजनेता ही नहीं, बल्कि ऋषि तुल्य मनीषी और सच्चे राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस वैचारिक आधार पर खड़ी है, वह पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। मोहन लाल बड़ौली बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर सोनीपत भाजपा कार्यालय ‘‘स्वर्ण कमल’’ में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण का माध्यम मानते थे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समान विकास और समान व्यवहार सुनिश्चित करना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान नहीं हो जाता, तब तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान” की विचारधारा भी उनके दर्शन से ही प्रेरित है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, किसानों, दलितों, पीड़ितों एवं शोषितों के कल्याण की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की नायब सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर ही आगे बढ़ रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि उपाध्याय जी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जब तक सबसे कमजोर और वंचित व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास अधूरा रहता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ’एकात्म मानववाद’ का दर्शन देकर राजनीति को नैतिकता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की नायब सैनी सरकार उज्ज्वला, आयुष्मान और गरीब कल्याण जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पंडित जी के सपनों को साकार कर रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। यह कार्यक्रम पूरे वर्ष तक चलेगा। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक कृष्ण गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, पूर्व मंत्री कविता जैन, आजाद सिंह नेहरा, देवेंद्र कौशिक, सुमित्रा चौहान, जिला महामंत्री नीरज कुमार एवं तरुण देवीदास, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, पुनीत त्यागी, मनोज त्यागी, विनोद बैरागी, आरती शर्मा, पूजा जांगड़ा, संगीता देवेंद्र सैनी, किरण बाला, सुनीता लोहचब, प्रेमा तिवारी, किशोर वशिष्ठ, नवीन मंगला, योगेश पाल अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, अरुण चौहान, मुकेश डागर, सुरजीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें