सीएम सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन की नई मिसालें कायम हो रही हैं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा सरकार की कुशल कृषि नीतियों से किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली मार्किट कमेटी खरखौदा के नव-निर्वाचित चेयरमैन आनंद दहिया के शपथ ग्रहण समारोह शामिल हुए और बधाई एवं शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 26 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर किसान व व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, विकास और सुशासन की नई मिसालें कायम हो रही है तथा हरियाणा आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये बातें श्री बड़ौली ने बुधवार को मार्किट कमेटी खरखौदा के नव-निर्वाचित चेयरमैन आनंद दहिया के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इस अवसर पर सोनीपत के जिलाध्यक्ष अशोक भरद्वाज, गोहाना के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नव निर्वाचित चेयरमैन आनंद दहिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री दहिया के नेतृत्व में मार्किट कमेटी खरखौदा निश्चित ही नई ऊँचाइयों को छुएगी तथा क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य होंगे और मंडी में सकारात्मक बदलाव भी दिखाई देंगे।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सैनी सरकार लगातार किसानों और व्यापारियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार मंडियों में तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता से कार्य कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन सरकार की कुशल एवं सफल कृषि नीतियों का परिणाम है कि किसानों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान खाद, बीज को लेकर किसान परेशान रहते थे, लेकिन जब से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तभी से किसानों को खाद और बीज के संकट से मुक्ति मिली। हरियाणा की नायब सैनी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। हरियाणा में भाजपा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में हर वर्ग का ख्याल रखा है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर जनहित में योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी संकल्पबद्ध होकर प्रदेश के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे है। किसान, युवा, महिलाएं और गरीब लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नागरिक नायब सैनी सरकार के कार्यों से खुश है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें