रमेश गोयत

पंचकूला, 25 दिसम्बर। कृषि कानूनो रद्द करवाने को चल रहे किसान आंदोलन में महिलाए भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को सैक्टर 11/15 भगत सिह चौक पर पंचकूला की महिलाओं केन्द्र व प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन जाट महिला एकता मंच ने की तरफ से किया गया। सीमा देवी, प्रोमिला नैन, भरथो देवी, प्रोमिला सांगवान पताशो व सन्तोष देवी ने बताया कि जाट महिला एकता मंच की तरफ पैसें इक्क्ठे करके दिल्ली में किसानो के लिए राशन भी भेजा है। उन्होने कहा कि पंचकूला से भी महिलाए दिल्ली बार्डर पर किसान घरने पर पहुंचेगी। प्रदेश व केन्द्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। केन्द्र सरकार को तीनो कृषि कानून रद्द करने चाहिए। केन्द्र सरकार जब तक कानून वापिस नही लेती किसानो का धरना जारी रहेगा। किसान देश का अन्नदाता अपने हको के लिए सर्दी में सड़को पर है। सन्तोष देवी ने कहा कि किसान अपनी लड़ाई के लिए पिछे नही हटेगा।

किसानो के साथ प्रदेश की महिलाए साथ है। नगर निगम चुनाव में भी जाट महिला एकता मंच की महिलाए चुनाव में भाजपा का विरोघ करेगी। वही कृषि अध्यादेश को लेकर पंचकूला में किसानों ने प्रदर्शन किया। कालका शिमला हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को कराया टोल फ्री करवाया। किसान यूनियन के लोगों द्वारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार से 3 दिन तक लगातार किसान कृषि अध्यादेश को लेकर धरना देगें।

error: Content is protected !!