रमेश गोयत

पंचकूला, 24 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कृषि कानूनो रद्द करवाने को लिए चल रहे किसान आंदोलन पर कहा कि आजकल हम तमाशा देख रहे है, कानून रद्द करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह एक राजनैतिक विरोध है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा क्या यह डेमोक्रेसी है। धींगामस्ती नही चलेगी और धींगामस्ती करने वालों को सहयोग दोगे यह नही चलेगा। अपनी बात सभ्य तरीके से रखने का अधिकार सभी को है। यह अन्दोलन लोकतांत्रिक नही है। कृषि कानूनो रद्द करवाना लोकतांत्रिक नही है। कानूनो में सुधार हो सकता है, जिसको लेकर भारत सरकार के मंत्री हर समय तैयार है। लोकतांत्रिक तरीके से सबको बात कहने का अधिकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को नगर निगम पंचकूला के भाजपा प्रत्याशी मेयर कुलभूषण गोयल के चुनावी प्रचार में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में 8 जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी कुलभूषण गोयल व नगर पार्षदों के पक्ष में मतदान देने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों के मेयर चुनने में बहुत ही ज्यादा भ्रष्ट्राचार होता था। नगर पार्षदों की खरीद-फरोत करनी पड़ती थी। उसके बाद कुर्सी बचाने के लिए भी खर्चा करना पड़ता था। इन सभी समस्याओ से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम में मेयर का चुनाव डायरैक्ट किया है। चुनाव विकास के मुददे पर लड़ा जा सकता है। आने वाले दिनों में हमारी सरकार पंचकूला शहर के सभी विकास कार्य करवाएगी, जो पिछले नगर निगम के मेयर ने रूकवाए हुए थे। पंचकूला आने वाले दिनों पर बिजनैस का केन्द्र होगा। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा मेयर प्रत्याशी कुलभूषण गोयल मौजूद थे।

error: Content is protected !!