स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है

चंडीगढ़, 19 दिसंबर- हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, जिनका मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड-19 का इलाज चल रहा है, आज उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे अच्छे से आराम कर रहे हैं।        

 आज जारी एक मीडिया बुलेटिन में डॉ. ए.के.  दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता – द मेडिसिटी ने बताया कि हालांकि श्री विज अभी भी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, लेकिन डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।        

 डॉ. ए.के. दुबे. ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. सुशीला कटारिया ने आज सुबह श्री विज के स्वास्थ्य की जांच की और अभी चल रहे उपचार को जारी रखने की सलाह दी। श्री अनिल विज के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं और 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

You May Have Missed