शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा से सम्बन्धित दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

भिवानी।  हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 का आयोजन 2 व 3 जनवरी, 2021 को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के नकल-विहीन संचालन, परीक्षा को पारदर्शी, विश्वसनीय व पावन बनाने हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता व अध्यापक व बोर्ड के अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी व कत्र्तव्यपरायणता से कार्य करें। हरियाणा को नकल मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सभी एकजुट होकर हर-संभव प्रयास करें।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो0 जगबीर सिंह  ने आज बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सुसंचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए और उडऩदस्तों के कत्र्तव्य एवं उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया गया। विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 1 जनवरी से 3 जनवरी तक सभी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के एक अधिकारी, दो कर्मचारी तथा एक चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति अपने स्तर पर की जानी है। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि नियुक्त किये गए अधिकारी/कर्मचारियों  की सूची  बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में भेजी जानी आवश्यक है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!