20 दिसम्बर को शहीद हुए किसानों को देगें लघुसचिवालय के सामने श्रद्वांजलि

भिवानी/मुकेश वत्स  

शाहजहापुर बॉर्डर पर किसानों की मदद के लिए भिवानी से कामरेड ओमप्रकाश के नेतृृत्व मे जनसंगठनों के सहयोग से मदद लेकर जत्था हुआ रवाना। पिछले कई दिनों से दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर तीन कृृषि विरोधी कानून व बिजली बिल 2020 को रदद करवाने की मांग को लेकर किसान डटे हुए हैं। आज सुबह भिवानी से एक जत्था कामरेड ओमप्रकाश के नेतृृत्व में किसानों को ठण्ड से बचाव के लिए 100 रजाई, दो किवंटल मुगफली, 50 किलो दाल, व 20 किलों चाय पति लेकर रवाना हुआ।

वही दुसरा जत्था किसान सभा जिला प्रधान करतार ग्रेवाल के नेतृृत्व में 10 किवंटल गाजर व 5 किवंटल मूली लेकर शाहजहापुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। उन्होने बताया की माकपा के कार्यकर्ता कामरेड ओमप्रकाश व काग्रेस के कार्यकर्ता विधायक किरण चौधरी के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में अभियान चला रहे हैं।  किसान नेताओं ने बताया की राजस्थान, हरियाणा, गुजरात के हजारों किसान राजस्थान दिल्ली हाईवे के शाहजहापुर बॉर्डर पर मोर्चा लगाये हुए हैं। आज देश के सभी हाईवे किसानों ने जाम किए हुए हैं मगर इसके बावजूद भाजपा सरकार किसानों की मागों को पूरा ना करके किसानों को कभी खालिस्तानी कभी पाकिस्तानी कहकर आन्दोलन को बदनाम करने की साजिस रच रहे हैं। भाजपा सरकार अड़ानी व अम्बानी जैसे कोरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए हठधर्मी रूख के चलते किसानो को भयंकर सर्दी में मरने के लिए छोड दिया है।

अखिल भारतीय किसान सघर्ष समन्वय समिति के आह््वान पर जिले के किसान, मजदूर कर्मचारी, महिलाए व छात्र-नौजवान अब तक शहीद हुए किसानों को श्रद्वांजलि देने के लिए 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय भिवानी के सामने इक्टठा होकर श्रद्वाजंलि देगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!