भिवानी/मुकेश वत्स

नेहरू पार्क स्थित विजय स्तंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के द्वारा विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन सैनिकों को याद किया गया ,जिन्होंने देश को महफूज रखते हुए अपना बलिदान दिया और उन सैनिकों को सम्मान दिया गया। जो देश को सुरक्षित रखते हुए हजारों घायल हो गए थे,जिनके शरीर पर आज भी उस समय के युद्ध के घाव हैं।

इस अवसर पर विशेष सानिंध्य बालयोगी महंत चरण दास महाराज का रहा। महन्त चरण दास महाराज ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया है तो देश के जांबाज सिपाहियों ने देश को महफूज रखा है। आज देश के अंदर कोविड-19 जैसी बीमारी पैर पसारे हुए हैं। नशे जैसी बीमारी युवाओं को जकड़ते जा रही है, जाती, पाती धर्म का बोलबाला बढ़ रहा है ,यह देश के लिए सबसे बड़ा संकट है। इस प्रकार के संकट से निपटने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। उन्हें नशे जैसी बीमारी से दूर रहकर राष्ट्र को मजबूत करना होगा।

error: Content is protected !!