भिवानी/मुकेश वत्स

 कृषि कानूनों के वापिस किए जाने की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के दौरान जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने विभिन्न जगहों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। जिलाधीश द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार किसान आंदोलन के दौरान असमाजिक/ शरारती तत्वों द्वारा शांति व कानून व्यवस्था को भंग किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी तरह से कहीं पर भी रोड़ जाम कर यातायात बाधित किया जा सकता है। यातायात की सुगमता के लिए मुंढाल में नाका लगाया है। पुलिस प्रशासन की मांग पर जिलाधीश आर्य ने मुंढाल नाका पर थाना प्रबंधक सदर भिवानी विद्यानंद के साथ तोशाम के तहसीलदार अशोक कुमार को 12 दिसंबर से आगामी आदेशों तक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिलाधीश द्वारा जारी किए आदेशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त ओवरऑल इंचार्ज होंगे तथा एसडीएम भिवानी अपने कार्यक्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रेलवे स्टेशन के लिए कृष्ण कुमार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अतिरिक्त उपायुक्त ओवरऑल इंचार्ज होंगे तथा एसडीएम भिवानी अपने कार्यक्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

error: Content is protected !!