दिव्यांगों का राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन 14 दिसंबर को

भिवानी/मुकेश वत्स  

हरियाणा में सरकार दिव्यांगों की नहीं सुन रही है, और ना ही दिव्यांग राज्य दिव्यांग आयुक्त हरियाणा की मई के बाद नियुक्ति की गई है, जो हरियाणा में दिव्यांगों की आवाज सुन सके। संजय अग्रवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि दिव्यांग समाज हरियाणा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन भिवानी में नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक किया जाएगा।

इसके माध्यम से उपायुक्त भिवानी को ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस रोष प्रदर्शन में हरियाणा के सभी जिलों के दिव्यांग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके माध्यम से हरियाणा सरकार को जगाने का काम करेंगे व गोहाना में चल रहे 100 दिन से अधिक समय से चल रहे धरने के समर्थन में एक पत्र भी जारी करेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!