पिंजौर में भी किसानो द्वारा टोल प्लाजा फ्री करने की तैयारी

पंचकूला, 10 दिसम्बर। भारतीय किसान यूनियन कि गुरूवार को शहर में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव ने की। बैठक में कालका पिंजोर छेत्र के कई किसानों ने भाग लिया।

वही बैठक में यह रणनीति तय की गई कि पिंजौर में भी किसानो द्वारा टोल प्लाजा फ्री करने की तैयारी की जाए। यदि सरकार ने किसानों की मांगों को अमलीजामा नही पहनाया तो आने वाले दिनों में किसानों द्वारा पूरे देश में कई तरह से रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसमें सबसे पहले पूरे देश के टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। वहीं मौजूदा सरकार के कई नेताओं का भी घेराव किया जाएगा और 14 दिसंबर को भी पिजोर गार्डन के सामने किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष कर्म सिंह, भीम सिंह, जरनैल सिंह, गुरजंट सिंह कुलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच प्यारेलाल शर्मा, संतोष सिंह सहित भारी मात्रा में किसान मौजूद रहे।

Previous post

भ्रष्टाचार ने हिला दी हैं लोकतंत्र की जड़ें, अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर हों एकजुट: वीके शर्मा

Next post

सीआरपीएफ कांस्टेबल का अपने ही डीआईजी पर रेप का आरोप, दिल्ली में दर्ज हुई एफआईआर

You May Have Missed