कंज्यूमर्स एसोसिएशन और सेक्टर 10 आरडब्लूए ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

पंचकूला। कंज्यूमर्स एसोसिएशन और सेक्टर 10 आरडब्लूए पंचकूला ने सैक्टर 10 में अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया। दुनियाभर में 9 दिसंबर को अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है।

इस दिवस को मनाते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, गैरसरकारी सस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं। कन्जूमर्ज एसोसिएशन भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाते है। कंज्यूमर्स एसोसिएशन और सेक्टर 10 आरडब्लूए पंचकूला ने संयुक्त विज्ञप्ति में भ्रष्टाचार के बारे में गम्भीर चिंता व्यक्त की कंज्यूमर्स एसोसिएशन के प्रधान एनसी राणा व महासचिव वीके शर्मा ने बताया की 31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की।

भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र एवं दुनिया का इस जंग में शामिल होना एक शुभ घटना कही जा सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है। उन्होंने हरियाणा मुख्यमन्त्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का स्वागत किया। भ्रष्टाचारी लोगो को कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए।

 महासचिव वीके शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र एवं दुनिया का इस जंग में शामिल होना एक शुभ घटना कही जा सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है। हम हर साल 9 दिसंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाते है।

error: Content is protected !!