खाप पंचायतों की कंगना रनौत को खुली चेतावनी- हिम्मत हो तो हरियाणा आकर दिखाएं

चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब और हरियाणा में कंगना के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में जहां खाप पंचायतों ने खुलेआम चेतावनी देते हुए उन्हें राज्य में आने की चुनौती दी है। साथ ही उनकी फिल्मों के बहिष्कार का फैसला भी किया गया। इसके साथ ही कंगना के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है।

हरियाणा में खाप नेता और अखिल भारतीय सर्वजातीय पुनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कंगना को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह हरियाणा में आकर दिखाएं। उन्होंने कंगना के बयान की निंदा करते हुए कहा, ‘अगर कंगना में हिम्मत है तो हरियाणा और आसपास के राज्यों पश्चिमी उतर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में आइए। आपको अपनी औकात का पता लग जाएगा।’

You May Have Missed

error: Content is protected !!