हांसी  , 28 नवंबर मनमोहन शर्मा
 आम आदमी पार्टी नेता व  मनोज राठी ने दिल्ली जा रहे किसान आन्दोलन  के समर्थन  में जब आए  तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफतार कर  लिया  ।  ढाणा कलां नाके के पास पुलिस  ने उन्हे काबू किया  ।  मनोज राठी पंजाब व हरियाणा से आये हुए किसानों की मदद कर रहे थे और सरकार के व उनकी नीतियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे।  सरकार के ईशारे पर आप नेता मनोज राठी को गिरफतार कर थाना सदर  में भेज दिया गया।  

 आज मनोज राठी को एस.डी.एम. कोर्ट हांसी में पेश किया गया।  जहां मनोज राठी को 15000/- रूपये के जमानती बॉण्ड पर जमानत पर छोड़ दिया गया।

जमानत के बाद आप नेता मनोज राठी ने आरोप लगाया   कि मुझे किसान आन्दोलन में हिस्सा लेने के कारण भाजपा पार्टी के बड़े नेताओं के  इशारों  पर हांसी पुलिस ने गिरफतार किया।
  किसान आन्दोलन रूपी यज्ञ में मेरी गिरफतारी यह किसान का बेटा होने के नाते व हांसी के किसानों की तरफ से एक छोटी-सी आहूति थी।  हम किसानों की जायज मांगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे  । 

 इसी प्रकार से आन्दोलन करते रहेंगे और जेल की सलाखों से भी नही डरेंगे।  किसानों की सभी मांगे सरकार को तुरन्त माननी चाहिए।  दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों पर लाठी चार्ज, पानी की बौछारे मारना, किसानों को प्रताडि़त करना व किसान नेताओं को गिरफतार करना हरियाणा सरकार की बौखलाहट को स्पष्ट रूपये दिखाता है।  

हरियाणा में मनोहर व दुष्यन्त सरकार ने किसानों पर काफी अन्याय किया और सरकार का लाखो ंरूपया किसानों को रोकने के लिए बर्बाद किया।  बड़े बडे रोड खोद दिये गये।  तीन दिन के लिए हरियाणा के पूरे प्रशासन को जनता के कामों से हटाकर सिर्फ किसानों को रोकने के लिए रोउ़ पर लगा दिया।  यह आम जनता के लिए अन्याय है।  किसान अपना शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जा रहे थे।  आम आदमी पार्टी किसानों के साथ हमेशा पहले थी और आगे भी हमेशा बनी रहेगी।  दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता किसानों के खाने-पीने व दवाईयां का प्रबन्ध करने का काम कर रहे है।  इसलिए आम आदमी पार्टी एक किसान हितैषी पार्टी है।

error: Content is protected !!