भाजपा ने रोहतक विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलो के पदाधिकारियों घोषणा की

वैशाली सैनी

रोहतक 27 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रोहतक विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडल क्रमशः डॉ. मंगल सेन, महाराजा अग्रसेन व महाराजा शूरसेन मंडलों के अध्यक्षों ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव चैयरमैन मुकेश गौड़, जिला अध्यक्ष अजय बंसल व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से विचार विमर्श करके रोहतक विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों के अध्यक्ष क्रमशः डॉ. मंगल सेन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल, महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष जयभगवान जांगड़ा व महाराजा सूरसेन मंडल के अध्यक्ष राजीव भांखर ने अपने-अपने मंडल के पदाधिकरियों की घोषणा की ।

महाराजा सूरसेन के अध्यक्ष राजीव भांखर ने अमित ढल निर्मला सिक्का सुदेश सांवरिया शिवनारायण सैनी पंकज भारद्वाज अमित सैनी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी तथा रविन्द्र मक्कड़ व संजय वर्मा को मंडल महामन्त्री के तौर पर जिमेवारी दी है।

इसके अलावा पिंकी नागर दर्शना हुड्डा सुभाष मल्होत्रा सुरेश सैनी अंकित शर्मा को मंडल सचिव बनाया गया और राजेंद्र प्रसाद को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप मे जिम्मेवारी दी गई है ।

इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा ने अमित बंसल अनीता शर्मा सत्यवान गुलिया विनोद पांचाल पंकज शर्मा कर्मवीर वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तथा तिलकराज खेडा व विनोद यादव को मंडल महामन्त्री के तौर पर जिम्मेवारी दी है।

इसके अलावा संदीप कुमार शर्मा राजीव गोयल मंजू देवी निखिल लोहिया रामबीर सिवाच को मंडल सचिव बनाया गया है और हितेश नागपाल को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। वहीं डॉ. मंगलसेन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल ने सत्यवान बिड़लान, पवन मिनोचा, सुमन आहूजा, सरदार जसबीर सिंह, सुनील शर्मा, दीपक भाटिया, अतुल भारद्वाज को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तथा अमित जैन उर्फ जोजी व अंकुर नागपाल को मंडल महामन्त्री के तौर पर जिमेवारी दी है।

इसके अलावा सुरेंद्र काहनी, रणधीर सिंह, माधवी गुप्ता, जीतू मलिक, मनीष हुडिया, राजू भूटानी, अशोक कथूरिया, रविंद्र चावला, रामवीर जांगड़ा को मंडल सचिव बनाया गया तो किरण बेरी को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है जबकि मंडल स्तर पर मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की घोषणा बाद की जाएगी।

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर,जिला अजय बंसल व सभी मंडल अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!