संविधान दिवस पर उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

भिवानी/मुकेश वत्स 

संविधान दिवस पर लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

अपने सम्बोधन में उपायुक्त आर्य ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश की शासन-प्रशासन व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में गठित संविधान निर्माता समिति ने संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ। संविधान में जहां एक तरफ हमें अधिकार दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे कत्र्तव्य भी दिए गए हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए। कत्र्तव्यों की पालना करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि  हमें संविधान निर्माताओं द्वारा संजोए गए सपनों के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण करने में अपना योगदान देना है। संविधान में सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!