कहा: किसानों की दिल्ली रैली में इनेलो के कार्यकर्ता भाग लेंगे

भिवानी/शशी कौशिक 

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी ने कहा है कि भाजपा शासन में प्रदेश में अघोषित एमेरजेंसी लगी हुई है। इसीलिए किसानों की आवाज उठाने वाले नेताओं को पुलिस घरों से उठा कर उनक े खिलाफ झुठे केस बना कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कि जमानती धाराओं के तहत बनाए गए साधारण केसों में एएसडीएम जमानत न लेकर किसान नेताओं को जेल भेज रहे हैं। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। भिवानी में एक शादी समारोह में भाग लेने आए प्रदेश अध्यक्ष राठी आज बुधवार को दादरी के जिला प्रधान विजय पचगामा के स्थानीय निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस मौके पर शिक्षा बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दिलबाग सिंह एडवोकेट, कुलवंत कोटिया, भिवनी के जिला प्रधान रवि बहलिया विशेष रूप से मौजूद थे। एक सवाल के जबाब मेंं राठी ने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता किसानों की दिल्ली रैली में बड़ी संख्या में जायेंगे। इनेलो हमेशा किसानों की समर्थक पार्टी रही है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार अम्बानी और अडानी को खाद्यय पदार्थों को भंडारण का जिम्मा सौंपने जा रही है। इसके बाद तो देश में गरीब अदमी का जीना ही मुहाल हो जायेगा। गरीब आदमी को खाने की वस्तुओं के कई गुणा ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे। राठी ने यह भी कहा कि सरकार एक साजीश के तहत गरीबों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने जा रही है और साथ ही आंगनवाड़ी में काम करने वाली वर्कर और हैल्परों को बेरोजगार करने जा रही है।

इसी साजीश के तहत सरकार ने हरियाणा के चार हजार स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने के नाम पर मुम्बई की प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन नाम की संस्था को देने जा रही है। यह से संस्था आरएसएस से जुड़े लोगों की है। इस संस्था के पास स्कूल जाने के बाद इन स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को कई गुणा अधिक फीस देनी होगी। उन्होने पराली जलाने को रोकने वाले कानून को किसान विरोधी बताया।

error: Content is protected !!