संविधान दिवस को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित

भिवानी/मुकेश वत्स  

अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों के आखिल भारतीय परिसंघ हरियाणा प्रदेश राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकत्र्ताओं कि वर्चुवल बैठक आयोजित की गई । बैठक में 26 नवंबर को संविधान दिवस पूर प्रदेश में जिला स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर उदित राज ने बताया कि संविधान दिवस पर 26 नवंबर को दोपहर 11 से 2 बजे तक लघुसचिवालय पर प्रर्दशन /धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा हालत निजीकरण के माध्यम से आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। समस्त दलित बहुजन समाज को निजीकरण, सुधारीकरण, कम्प्यूटरीकरण, ठेका प्रथा के इत्यादि के माघ्यम से आरक्षण के सवैधानिक अधिकारों को खत्म किया जा रहा हैं। इस कड़ी में संविधान बचाओ-रोजगार बचाओ, आरक्षण बचाओ इस आन्दोलन को राष्ट्रव्यापि स्तर संविघान दिवस रूप में मनाया जा रहा हैं। परिसंघ के कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश में सांगठानिक परिस्थितियों के मध्य नजर हर जिला स्तर कार्यक्रम आयोजित करने पर निर्णय लिया गया।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जोगपाल, जिला प्रधान सीताराम रंगा, शिक्षा बोर्ड एससी कर्मचारी संघ प्रधान जैन कुमार, सत्यवान भाटिया, रेवाड़ी जिला प्रधान महेश दत्त, महेन्द्रगढ़ जिला प्रधान राजकुमार, पीएम कटारिया, हंस राज सिरसा, राजेश बोहत, विजेन्द्र रंगा उग्राखेड़ी, राजेन्द्र प्रसाद, डा. शिवकुमार रोहतक उपस्थित रहे।

You May Have Missed