चंडीगढ़, 18 नवम्बर। ऐलानाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा में पहली बार हो रही मूंगफली की खरीद को लेकर सरकार पर निशाना साधा। दस्तावेजों के साथ अभय ने दावा किया कि प्रदेश में मूंगफली के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नही दिया जा रहा है। अभय चौटाला सेक्टर-4 स्थित बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि किसानों पर कई शर्तें थोपकर परेशान भी किया जा रहा है। पहले किसानों को मूंगफली में नमी के नाम पर परेशान किया गया। फिर प्रति बैग 5 से 7 की कटौती किसानों से की जा रही है।

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री के एमएसपी से कम फसल बिकने पर रिजाइन देने वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अब रिजाइन दे देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में धान से लेकर बाजारे की फसल एमएसपी पर नहीं बिकी और अब मूंगफली की भी बेकदरी हो रही है। किसान से अनलोडिंग से लेकर सफाई और भराई के नाम पर भी पैसा लिया गया। उनके पास अलग-अलग मंडियों के दस्तावेज हैं। अभय चौटाला ने दस्तावेजों के हवाले से दावा किया कि प्रदेश में मूंगफली के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। साथ ही किसानों पर कई शर्तें थोप कर परेशान भी किया जा रहा है। पहले किसानों को मूंगफली में नमी के नाम पर परेशान किया गया। अभय ने कहा इसमें सरकार ने मूंगफली की खरीद में 70 ग्राम दाने और 30 ग्राम छिलके की शर्त लगाई है। कचरा भी 5 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिये।

कहा: यदि ये लोग प्यार करते तो इनके भी बसे होते घर

प्रदेश में लव-जिहाद पर कानून बनाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अभय ने तंज कसा कि वे लोग कानून बना रहे हैं, जिन्होंने कभी जिंदगी में प्यार नहीं किया। सीधा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि ये लोग प्यार करते तो इनके भी घर बसे होते। इनेलो के राष्टÑीय महासचिव अभय चौटाला ने लव-जिहाद के मामले पर कहा कि जो बच्चा 18 साल से ज्यादा उम्र का हो जाता है उसे बालिग माना जाता है। देश में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने सबसे पहले इंटर कास्ट मैरिज को मान्यता दी थी। उनका मकसद देश के भाईचारे को मजबूत करना था। मगर भाजपा ने पहले तो देश की अर्थव्यवस्था खराब की और अब सामाजिक ताने-बाने को भी बिगाड़ने में लग गई है। अभय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज पर तंज कसा कि जो लव जिहाद का कानून लेकर आ रहे हैं, उन्होंने कभी किसी से प्यार नहीं किया होगा।

लोग जजपा के भी टुकड़े-टुकड़े कर देंगे

इनेलो और जजपा के बीच जारी टुकड़े-टुकड़े की सियासत पर भी अभय ने कहा कि जिन लोगों ने इनेलो को टुकड़े-टुकड़े कर दिया था, वही लोग जजपा के भी टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। भाजपा ने इनेलो को सत्ता में आने से रोकने के लिए पार्टी के दो टुकड़े करवा दिए थे, लेकिन भाजपा की बातों में आने वालों को भाजपा के इतिहास का ज्ञान नहीं था। जिस भी पार्टी के साथ वह गठबंधन करती है, उस पार्टी का अस्तित्व ही मिट जाता है।

error: Content is protected !!