दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भिवानी/मुकेश वत्स

 भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा द्वारा संचालित आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तोशाम में अज गुरुवार को दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया और कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए अपनी कला रंगोली व मेहंदी के माध्यम से उकेरी।

यह जानकारी देते हुए इंस्टिट्यूट संचालक विष्णु दत्त शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष दीपावली पर्व पर इंस्टिट्यूट में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अबकी बार कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया और कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया है। शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण परिवेश में छुपी कला निखर कर सामने आती है, जोकि बाद में यूथ फेस्टिवल में अन्य माध्यमों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना व क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।

उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में रचना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में ही रितु बाला ने द्वितीय तथा चंचल कटारा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!