भाजपा को ओछे हथकंडे को बरोदा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर करारा जवाब दिया है- बजरंग गर्ग
DJHçãUâæÚ Ñ ãçÚUØæ‡ææ ÂýÎðàæ ÃØæÂæÚU ׇÇÜ ·Ô¤ Âýæ‹ÌèØ ¥ŠØÿæ ÕÁÚU´» Îæâ »»ü

चंडीगढ़- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने बरोदा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी व आम जनता की जीत बताई है। बरोदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत से यह साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता हरियाणा की गठबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है जबकि भाजपा सरकार द्वारा बरोदा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, पैसे, शराब व गैस सिलेंडर बांटकर बरोदा की जनता को खरीदने के लिए हर प्रकार के ओछे हथकंडे अपनाए मगर बरोदा की जनता सरकार के किसी प्रकार के झांसे में ना आकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीताकर गठबंधन सरकार के मुंह पर करारा तमाचा मारने का काम किया है।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि गठबंधन सरकार से प्रदेश का किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर व हर वर्ग का नागरिक दुखी है। प्रदेश की जनता हरियाणा में बदलाव चाहती है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि जबकी उपचुनाव हमेशा सरकार का होता है मगर हरियाणा में भाजपा सरकार ने जनता को रोजगार देने की बजाए हरियाणा में लोगों का रोजगार छीनने का काम किया है। यहां तक की केंद्रीय क्राइम ब्यूरो के आंकड़े के हिसाब से देश में अपराध व बेरोजगारी के मामले में हरियाणा अव्वल स्थान पर है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में लगभग 50 प्रतिशत व्यापार व उद्योग धंधे ठप्प हो गए हैं। जिसके कारण प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने कृषि संबंधित कानून बनाकर देश व प्रदेश के किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने में तुली हुई है। जिसके कारण देश व प्रदेश का किसान, व्यापारी, मजदूर व आम जनता सरकार से खफा है। बरोदा उपचुनाव में गठबंधन की सरकार का प्रत्याशी की करारी हार कृषि संबंधित तीनों बिलों के खिलाफ फतवा है बरोदा की जनता ने कांग्रेस को जीताकर यह सिद्ध कर दिया दिया है। हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की होगी।

error: Content is protected !!