दुष्यंत चौटाला के निर्देश के बाद बाजरा बेचने के लिए दोगुने जारी किए टोकन

भिवानी/शशी कौशिक

 अपना बाजरा बेचने के लिए किसानों को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा था। बवानी खेड़ा व ढिगावा मंडी में हर रोज 20 से 25 किसान ही अपना बाजरा बेच पा रहे थे। बताना होगा कि ढिगावा बवानी खेड़ा मंडी में  रोजाना 24 किसानों के ही टोकन आ रहे थे। ढिगावा में सबसे ज्यादा किसानों के बाजरा बेचने के लिए  पंजीकृत करवाया हुआ था। साथ ही दादरी जिले के बढड़ा विधान सभा के भी डेढ़ दर्जन गांवो की किसानों ने भी ढिगावा मंडी में पंजीकरण करवाया हुआ है।

बीती   22 तारीख से ढिगावा मंडी में 24 की बजाए सर्वाधिक 150 किसानों को टोकन जारी कर दिए गए है। इसके अलावा बवानीखेड़ा मंडी सहित सभी सातों पक्की मंडियों में टोकन डबल कर दिए है। जिलेभर की सभी ग्रामीण खरीद केंद्रों पर भी टोकनों की संख्या डबल कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जेजेपी पार्टी के जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देश के बाद जिले की सभी कच्ची व पक्की अनाज मंडियों में टोकनो की संख्या दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों द्वारा भंडारण कि समस्या के चलते कम टोकन जारी किए जा रहे थे। क्योंकिसाथ साथ ही गोदामों में लगे सरसो व पुराने बाजरे के भंडार के उठान का कार्य भी चल रहा था। अब जैसे जैसे गोदामों में भंडारण के लिए स्पेस मिल रहा है वैसे वैसे टोकनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही टोकनों की संख्या तीन गुना कर दी जाएगी। उन्होंने बताया की टोकनो संख्या बढ़ाने के लिए किसान ओर आढ़ती लगातार मांग कर रहे थे। उन्होंने टोकन बढ़ाने की मांग के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मंडीवार चर्चा की थी। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिवानी और दादरी जिले की सभी मंडियों में अब दोगुनी संख्या में किसान अपना बाजरा बेच पाएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!