पंचकूला, 22 अक्तूबर। जिला सचिवालय के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक दिसवीय जेंडर सेंसटीजेशन एण्ड सैक्सूयल हराशमेंट रोकने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने की। उपायुक्त ने कार्यशाला ने विशेषकर महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं के उत्पीडन को रोकने के लिए वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, सुकून सैंटर संचालित किये जा रहे है। इनके माध्यम से महिलाओं को पारदर्शी तरीके से न्याय सुलभ हो रहा है।

इसलिए विभाग के महिला कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा इन सैंटरों का प्रचार प्रसार करें और महिलाओं को इस सैंटर के बारे में संवदेनशील एवं सचेत करें ताकि इस अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि वन स्टॉक सैंटर के अलावा पॉक्सो एक्ट बारे भी जागरूकता लाएं ताकि बच्चों का उत्पीडन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसीटाईजेशन एवं सैक्सूयल हराशमेंट को रोकने के लिए जिला स्तर पर सभी विभागों में कमेटियों का गठन किया गया है। यह कमेटियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाईजर को महिलाओं के प्रति ओर अधिक सजग रहते हुए कार्य करना चाहिए ताकि महिलाओं को ओर अधिक सुरक्षित माहौल मिल सके।

कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास की  जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वरिष्ठ, सीएमजीजीए टिंवकल सहित विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर ने भाग लिया।