हांसी 22 : अक्तुबर  । मनमोहन शर्मा 

  स्थानीय रेस्ट हाऊस हांसी के प्रांगण में हरियाणा गवर्मेंट मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि. नंबर  41 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ) जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ब्रांच  के मध्यवर्ती चुनाव   नरेश गौतम जिला प्रधान हिसार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ  I

     जिसका संचालन जिला सचिव श्री रमेश ने किया  इस मध्यवर्ती चुनाव सम्मेलन में विशेष तौर पर  सुरेन्द्र यादव जिला प्रधान SKS हिसार की उपस्थिति रही इनके अलावा जिला वरिष्ठ उप प्रधान  दीपक लौट,जिला कोषाध्यक्ष  कपूर सिंह बामल भी उपस्थित रहे । 

मुख्यतौर पर  सुरेन्द्र यादव जिला प्रधान   सर्व   कर्मचारी संघ  हिसार ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर खुलकर चर्चा की और अपने संबोधन में सरकार की गलत नीतियों की आलोचना कहां की केंद्र सरकार की आम जनता कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी ट्रेडो ने मिलकर 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे हड़ताल की तैयारी के लिए सभी ब्लॉकों में कन्वेंशन की जाएंगे और प्रत्येक कर्मचारी के पास पहुंचकर हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की तैयारी की जाएगी।     

 इस मध्यवर्ती चुनाव सम्मेलन में चेयरमैन रिशीकैश ढाँडा,  राजेश शर्मा को प्रधान, बृजमोहन को सचिव ,वजीर सिंह को कोषाध्यक्ष ,सुभाष चंद्र को वरिष्ठ उपप्रधान ,जगबीर सिंह को उपप्रधान ,संदीप दलाल को उप प्रधान, अवनीश को सह सचिव ,मुकेश भ्यना को ऑडिटर, राजेश कुमार नरवाल को संगठन कार्यकर्ता, व विजय कुमार यादव, सुरेश कुमार, राजपाल उर्फ राजा, देव शरण, ईश्वर सिंह ,दीपक को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया ।   

 इस चुनाव सम्मेलन में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया ।

error: Content is protected !!