भिवानी/मुकेश वत्स  

जिले के नवनियुक्त उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने वीरवार को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में बन रही नई लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने नई लैब को अतिशीघ्र पूरा करने व इसमें जांच के लिए उपयुक्त उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आपातकाल के लिए बनाए गए वार रूम का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि चौ. बंसीसाल सामान्य अस्पताल में नई लैब बनाने का कार्य प्रगति पर है। इसके बनने के पश्चात सामान्य अस्पताल में कोविड की जांच में तेजी आएगी। इसी को लेकर उपायुक्त ने वीरवार को चिकित्सा अधिकारियों को साथ लेकर सामान्य अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन से लैब के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि करीब एक सप्ताह में यह लैब बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद यहां पर कोविड के सैंपल की यहीं पर जांच की जा सकेगी। इससे सेंपल की रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी, जिससे मरीज के उपचार में विलंब नहीं हो सकेगा।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लैब में स्वास्थ्य विभाग क निर्देशानुसार अत्याधुनिक सुविधाएं हों। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कोविड के मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की भी जानकारी ली। सिविल सर्जन ने उपायुक्त को बताया कि जिला में कोविड संक्रमण से पीडि़त मरीजों को होम क्वारंटाईन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड के मरीजों को एक किट दी जाएगी, जिसमें अंग्रेजी दवाई के अलावा आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया काढा के अलावा गलाऊज, सेनीटाईजर एवं मास्क दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किट में पल्स आक्सीनेटर भी है, जिससे मरीज अपने आक्सीजन की जांच कर सकेगा।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि होम आईसोलेट मरीजों को यह किट 23 अक्टूबर से ही दी जानी शुरु की जाए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से सामान्य अस्पताल के कोविड मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला में रेपिड के टैस्ट के अलावा मोबाईल वैन की भी सुविधा है, जो अति जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदान की जाती है।

error: Content is protected !!