जिले में वीरवार को आए 14 नये कोरोना पॉजिटिव

भिवानी/मुकेश वत्स

 जिले में वीरवार को 14 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है।  सिविल सर्जन डाक्टर सपना गहलावत ने बताया कि भिवानी जिले में वीरवार को 14 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है.

जिनमें से 2 तोशाम से 35 वर्षीय व्यक्ति तथा 11 वर्षीय लडक़ी है। 1 सिवानी से 44 वर्षीय व्यक्ति है। 2 गांव ढ़ाणी टोडा से 80 वर्षीय महिला व 49 वर्षीय महिला है। 4 गांव दिनोद से 26 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला तथा 24 वर्षीय व्यक्ति है। 2 ढिग़ावा जाटान से 2 वर्षीय लडक़ा तथा 24 वर्षीय महिला है। 1 बामला से 52 वर्षीय महिला है। 1 गांव रतेरा से 58 वर्षीय महिला तथा 1 गांव धारनवास से 23 वर्षीय महिला है। अब तक जिले में कुल 3440 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 3161 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 230 एक्टिव केस है। वीरवार को जिले से 850 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 20 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!