नगर निगम गुरूग्राम द्वारा कचरा जलाने वालों, कचरा एवं मलबा फैंकने वालों तथा निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय नियमों की पालना नहीं करने वालों के किए जा रहे हैं चालान

गुरूग्राम, 21 अक्तुबर। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। जो व्यक्ति ग्रैप की उल्लंघना करता पाया जाता है, उसका नियमानुसार चालान किया जा रहा है।   

इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह के दौरान निगम टीमों ने क्षेत्र में निगरानी करते हुए 82 उल्लंघनकर्ताओं पर 17 लाख 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय नियमों का की पालना सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित निर्माणकर्ताओं को हिदायत दी गई। गत एक सप्ताह के दौरान निगम टीमों ने कचरा जलाने के मामले में 11 उल्लंघनकर्ताओं पर 55 हजार रूपए, सीएंडडी वेस्ट के मामले में 14 उल्लंघनकर्ताओं पर 3 लाख 50 हजार रूपए, कचरा डालने के मामले में 5 उल्लंघनकर्ताओं पर 25 हजार रूपए तथा धूल उड़ाने संबंधित गतिविधियां करने के मामले में 52 उल्लंघनकर्ताओं पर 13 लाख रूपए का जुर्माना किया। नगर निगम गुरूग्राम की टीमें निर्माण गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए क्षेत्र में कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पर्यावरणीय नियम के अनुसार निर्माण साईटों तथा निर्माण सामग्री को कवर करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा तथा एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है।   

नगर निगम गुरूग्राम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर के अनुसार नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रैप की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां धूल को उडऩे से रोकने के लिए सडक़ों एवं पेड़ों पर सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट से ट्रीटिड पानी का छिडक़ाव करने के लिए 40 टैकर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सडक़ों की सफाई मैकेनिकल की जा रही है। सफाई से पूर्व सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव करना सुश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रैप का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना भी किया जा रहा है।

error: Content is protected !!