WordPress database error: [The MySQL server is running with the --read-only option so it cannot execute this statement]
UPDATE `wp_5pzm3tzkyg_options` SET `option_value` = '1' WHERE `option_name` = 'wsmKeepData'

पंचकूला भाजपा ने की मोरनी, पिंजोर व कालका मंडल कार्यकारिणी की घोषणा - Bharat Sarathi

पंचकूला, 19 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला ने सोमवार को मोरनी, पिंजोर व कालका मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कालका मण्डल अध्यक्ष भवनजीत सिंह, पिंजोर मंडल अध्यक्ष नराता राम व मोरनी मंडल अध्यक्ष सुखबिर राणा ने जिला भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा की सहमति से अपने अपने मंडलों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्य पार्टी को आगे बढ़ाने एवं सरकार के द्वारा लाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

मोरनी मंडल: मोरनी मंडल में ओमप्रकाश शर्मा, देसराज शर्मा, मीना कुमारी व रणवीर सिंह सरपंच को उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी व गीत चंदेल को महामंत्री वरेंद्र सिंह सरपंच सरोज बाला, दीप राम शर्मा, हेमराज व अंजना को सचिव बनाया गया है। जोगिंदर पाल को कोषाध्यक्ष व भुपेंद्र सिंह को आई टी प्रमुख की जिÞम्मेवारी सौंपी गयी है।

कालका मंडल: कालका मंडल में धर्मबीर सिंह, संदीप गर्ग, गुरदयाल चौधरी, आनंद बिस्ट व जसबीर जस्सा को उपाध्यक्ष शिव कुमार व किशोरी शर्मा को महामंत्री रंजना शुक्ला, विवेक शर्मा, अजय अग्रवाल, नरेश मंगला, कुसुम मिश्रा व इंदु गर्ग को सचिव बनाया गया है। भारत भूषण मित्तल को कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा को मीडिया प्रमुख दीप कमल को आईटी प्रमुख व डीएन शर्मा को कार्यालय सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

पिंजोर मंडल: पिंजोर मंडल में राज कुमार शर्मा, राम पाल जांगड़ा, गुलशन ठाकुर, विनोद शर्मा व पम्मी कोहली को उपाध्यक्ष हरीश मोंगा व रजिंदर शर्मा को महासचिव अंजू बख़्शी, कमला श्रीवास्तव, टेक चंद, राजकुमार व बृजभूषण को सचिव बनाया गया है। भूपेश बंसल को कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मीडिया प्रभारी व सुनील वर्मा को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

error: Content is protected !!