कहा-केवल झूठे वायदों पर टिकी है गठबंधन सरकार

पंचकूला। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी विधायक प्रदीप चौधरी ने धान की खरीद के 20 दिन बाद भी किसानों के खातों में पेमेंट नही आने पर बीजेपी-जेजेपी सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए अति शीघ्र किसानों को उनकी धान का पैसा देने की मांग उठाई। विधायक ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। जिसे किसानों की जरूरतों से कोई सरोकार नही है। तभी तो आज किसान खेती को लेकर कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि उन्हें लगातार किसानों की फोन आ रहे है कि मंडियों में धान बेचने के बाद उन्हें पैसा नही मिल रहा है। फसल का पैसा नही मिलने के कारण उन्हें धान पर आए खर्च का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। चौधरी ने कहा कि सरकार ने तीन अध्यादेश की आवाज को दबाने के लिए कहा था कि विपक्ष गुमराह कर रहा है। किसानों को 72 घण्टे में पेमेंट मिल जाएगी। परन्तु आज पूरे 20 दिन बीत हुके है। लेकिन आज तक पेमेंट तो आई नही।

error: Content is protected !!