भिवानी/शशी कौशिक

 भिवानी जिले में आज सोमवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में सोमवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 7 वार्ड न0 2 सिवानी से 40 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला तथा 35 वर्षीय व्यक्ति है। 1 गांव ढ़ाणी टोडा लोहारू से 25 वर्षीय युवती है। 1 अनाज मंडी लोहारू से 62 वर्षीय व्यक्ति है तथा 1 पतराम गेट, बाड़ी मोहल्ला भिवानी से 67 वर्षीय व्यक्ति है।

सिविल सर्जन डाक्टर सपना गहलावत ने बताया कि अब तक जिले में कुल 3335 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 3083 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 205 एक्टिव केस है। सोमवार को जिले से 1000 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में सोमवार को 32 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

error: Content is protected !!