हरियाणा गौ सेवा आयोग की दिवाली पर लोगों के लिए विशेष

पंचकूला 16 अक्तूबर। हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस बार प्रदेश में दिवाली लोगों के लिए विशेष रहेगी। लोगों को गोबर से बने हुए दीए, गणेश व लक्ष्मी के चित्र व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पर्यावरण में भी शुद्धता आएगी और लोगों में गौ सेवा के प्रति अथाह प्यार उमड़ेगा। गो सेवा आयोग के चेयरमैन ने बताया कि गो सेवा आयोग का प्रयास है कि लोगों में गाय के प्रति स्रेह की भावना बनी रहे ओर लोग अपने घरों में गाय को दोबारा से पालना शुरू करे। इसके अलावा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 से अधिक गौशालाओं की पहचान करके उनमें गोबर से लकड़ी बनाने का कार्य शुरू किया गया है। यह लकड़ी संस्कार के प्रयोग में लाई जाएगी। इससे दूषित होने वाले वातावरण को स्वच्छ बनाने में काफी सहयोग मिलेगा और पेड़ों की कटाई भी कम होगी।  

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गो सरंक्षण हेतू सबसे कठोर कानून बनाया है। इसके तहत 10 वर्ष की जेल व एक लाख रूपए तक का जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अब गायों की तस्करी पर रोक लगी है और लोगों में जागृति आई है। उन्होंने कहा कि गो संवर्धन कार्यो को बढावा दिया जाएगा। इनके तहत आॅर्गेनिक खेती को भी बढावा मिलेगा और गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएगें। इसके अलावा प्रदेश में नस्ल सुधार कार्यक्रमों को भी शुरू किया जाएगा। इनसे प्रदेश में केवल बछड़ियों की संख्या ही बढेगी। उन्होंने कहा कि गोशालाओं मे नस्ल सुधार का टीका केवल 200 रुपए में उपलब्ध करवाया जाएगा जबकि यह टीका 1200 रुपए में उपलब्ध होता है।

error: Content is protected !!