पुनहाना, कृष्ण आर्य

सी एस व अपराध जांच शाखा पुनहाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गौ तस्करों के चंगुल से 14 गोवंश को बचाने में कामयाबी पाई है। पुलिस द्वारा गोवंश को गौशाला में भेज लगभग आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।               

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर गायों को गोकशी की नियत से राजस्थान के गांव नौगांवा में ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हथगांव पुल पर नाकेबंदी की। थोड़ी देर बाद कुछ गौ तस्कर गायों को रस्सियों के सहारे पैदल राजस्थान की ओर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने पर गौ तस्कर मौके पर गायों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर ही गोवंश को अपने कब्जे में ले लिया।           

जांच अधिकारी बच्चू सिंह के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान शब्बीर, बिलाल, सूरज, युसुफ व साहब इलाही के रूप में हुई। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!