कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है: जेपी दलाल

कहा: प्रदेश की मंडियों में हो रही है फसल की निर्बाध रूप से खरीद

भिवानी/मुकेश वत्स  

प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों मेें किसानों की फसल की खरीद निर्बाध रूप से की जा रही है। सरकार किसानोंं के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा किसान एवं जनहित में किए जा रहे कार्य विपक्ष को हजम नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस की जमीन पूरी तरह से खिसक गई है। बरौदा में निरंतर चुनाव जीतने वाली पाटिर्यों भी बौखलाहट में आज तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई हैं।

बरौदा हलके में भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास के कार्य करवाए गए हैं तथा वहां की जनता चुनाव में इन विकास कार्यों में अपनी सहमति की मुहर लगाएगी। कृषि मंत्री आज बुधवार को सुबह भिवानी स्थित अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फसल खरीद के लिए मंडियों में समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। केवल कांग्रेस पार्टी की समर्थक किसान यूनियन अपनी राजनीतिक चमकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता व किसान उनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि विगत दस दिनों में प्रदेश में करीब 70 हजार मी. टन से ज्यादा बाजरा खरीदा जा चुका है। 18 लाख मी.टन से अधिक धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 450 करोड़ रुपए फसल की पेमेंट किसानों के खातों में जा चुकी है। दलाल ने बताया कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए 100 से 200 टोकन तक प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है दीपावली तक बाजरा व मूंग की खरीद पूरी  की जाए। यदि बाजरा की खरीद शेष रहती है तो उसे बाद में खरीद जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बरौदा हलके में नए शिक्षण संस्थानों की सौगात देने के साथ-साथ अनेक विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि वहां की जनता अबकी बार चुनाव में कमल खिलाने का काम करेगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!