भाजपा भिवानी नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

भिवानी/मुकेश वत्स

 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ एडवोकेट, जिला प्रभारी व भाजपा के प्रदेश सचिव मनीष मित्तल से विचार विमर्श के उपरांत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने बुधवार को मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है।

मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि संजय गिरधर, विजय सिंहमार, डाक्टर माया यादव, निर्मला लखेरा को उपाध्यक्ष, राजकुमार सैनी, कृष्ण नम्बरदार को महासचिव, संजय शर्मा, श्रीमती सुरभि अग्रवाल, नवीता रानी, राजकुमार बागड़ी, विनोद जांगड़ा को सचिव, राजेश जांगड़ा को कोषाध्यक्ष, मुकेश तंवर, अनिल सोलंकी, नरेंद्र सर्राफ पार्षद, अमन सर्राफ, संजय दुआ, सत्यनारायण गुर्जर, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण गुप्ता, पार्षद हर्षदीप, श्रीमती किरण सैनी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती सीमा तंवर , बिमला देवी, ममता देवी, नीरू सनेजा, कृष्णा देवी, ज्योति देवी, आनंद सिंह, राजेश सोनी, मनोज कुमार सोनी, कर्मवीर यादव पार्षद, सियाराम जांगड़ा, श्यामलाल मेघ, देवेंद्र परमार, ललित चौहान, राजेंद्र आर्य, रामकिशन शर्मा, नंदकिशोर आर्य, रोशनलाल सिंहमार, राजेंद्र डिपोवाला, रमन सैन, रामचंद्र सिवाच, महेंद्र, नरेश नागपाल व संदीप वधवा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

विनोद चावला ने बताया कि इस नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

You May Have Missed