हरियाणा टूरिज्म निगम के कर्मचारियों को नही मिल रहा 4 से 5 महीने से वेतन

दुकानदारों ने टूरिज्म कर्मचारियों को राशन उधार देने से किया मना: मित्रपाल राणा

चंडीगढ़,11 अक्टूबर।हरियाणा टूरिज्म निगम के हजारों कर्मचारियों को 4 से 5 महीने से वेतन न मिलने पर उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के बच्चों की फीस जमा न होने से स्कूलों से उसके नाम कटने की नौबत आ गई और और दुकानदारों ने टूरिज्म कर्मचारियों को राशन उधार देने से भी मना कर दिया है। टूरिज्म कर्मचारियों के परिवारों के सामने भूखा मरने की नौबत आ खड़ी हुई है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कोरोना योद्वाओं (मेडीकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की दिन-रात सेवा में लगे टूरिज्म कर्मचारियों को 4 से 5 महीने से वेतन न मिलने की घोर निन्दा की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सीएम को पत्र लिखकर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टूरिज्म मैनेजमेंट जानबूझ ऐसा करके पर्यटन केंद्रों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर इस सप्ताह में बकाया वेतन नही मिला तो टूरिज्म विभाग के मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व उपाध्यक्ष सुरेश नौहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान मित्रपाल राणा व महासचिव युद्ववीर सिंह खत्री ने पत्र लिखकर एसकेएस को बताया की होडल डबचिक पर्यटन केन्द्र के कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नही मिला है। उन्होंने बताया कि किंग फिशर अंबाला, ओएसिस करनाल, कर्ण लैक करनाल, नाहर सिंह महल बल्लभगढ़, मैगपाई फरीदाबाद, बड़खल झील फरीदाबाद,होटल राजहंस फरीदाबाद, सुलतानपुर झील पेलिकन व शमा गुरुग्राम के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नही मिल पाया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेडबीशाप पंचकूला, पिंजौर गार्डन पिंजौर,ग्रेपालिकन यमुनानगर, एथनिक इंडिया राई, बल्यूबर्ड हिसार, पपीहा फतेहाबाद,आशा खेड़ा सिरसा, सैंडपाईपर रेवाड़ी, जंगल बैबलर धारूहेड़ा, बारबट सोहना, सारस दमदमा, सनबर्ड मोटल सूरजकुंड व हरमिटेज हटस सूरजकुंड फरीदाबाद में तीन महीने से वेतन नही मिला है।

उन्होंने बताया कि स्काईलार्क पानीपत, बल्यूजे समालखा, मैना रोहतक, बंया भिवानी, फ्लेमिंगो हिसार, लेकविव्यू सूरजकुंड व चण्डीगढ मुख्यालय में दो महीने से वेतन नही मिला है। उन्होंने बताया कि अप-टू-डेट वेतन केवल पांच पर्यटक स्थलों में ही मिल रहा है।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!