भिवानी/मुकेश वत्स

 भवन निर्माण कार्यालय में एटक की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन भवन निर्माण संगठन के राज्य प्रधान सुरजीत थिलोड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एटक के राज्य प्रधान बलदेव सिंह घणघस, प्रदेश महासचिव येचु गिरी, सहमहासचिव अनिल पंवार, जिला प्रधान ईश्वर शर्मा ने शिकरत कर अपने विचार रखे। राज्य प्रधान बलदेव सिंह घणघस ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी ट्रेड यूनियनें भाग लेंगी। जिसमें मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, रेलवे, परिवहन, ऐयर इंडिया व एलआईसी के कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान सभी सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

भवन निर्माण संगठन के प्रधान सुरजीत थिलोड़ ने कहा कि वे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढचढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी जिलों व ब्लॉक स्तर पर बोर्ड के कार्यालय खोले जाएं, बोर्ड द्वारा युनियन का अधिकारी समाप्त करने का फैसला वापिस लिया जाए, सरकार ने मजदुरों व किसानों का अधिकार जो नया कानून बनाकर छिन लिया है उसको वापिस लिया जाए, सामाजिक सुरक्षा कोड में बी और सीडब्ल्यू एक्ट में मरज न किया जाए। बोर्ड द्वारा पंजीकृत मजदूरों की बेटी की शादी में दी जाने वाली कन्यादान राशि समय पर नहीं दी जा रही है। यह राशि शादी से तीन महिने पहले देने का फैसला लिया गया है तुरंत राशि का भुगतान किया जाए। एटक के जिला प्रधान ईश्वर शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक जिला स्तर पर 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!