भाजपा नहीं जुटा पाई आपेक्षित भीड़, विधायकों और पदाधिकारियों की आयोजन में रही उपेक्षा

ईश्वर धामु

भिवानी।  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की किसानो के समर्थन में निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा के जबाब में भाजपा ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर टैक्टर रैली निकली गई।

भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह के संयोजन में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस बारे भाजपा नेता यह दावा करते थकते नहीं थे कि ट्रैक्टर रैली में पांच सै से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंचेंगे। परन्तु ऐसा हो नहीं पाया। इस ट्रैक्टर रैली में टैक्टरों का आंकड़ा एक सौ को पार नहीं कर पाया। लेकिन रैली स्थल पर भाजपा नेता ट्रैक्टर पर बैठ कर फोटों करवाने में व्यस्त दिखाई दिए। यंहा तक कि एक भाजपा नेता का नाम भाषण देने के लिए मंच से बोला जा रहा था और नेता ट्रैक्टर से उतरने को तैयार ही नहीं था।

ट्रैक्टर रैली के  आयोजन के बारे में अब चैंका देने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया गया है कि रैली के संयोजक सांसद धर्मबीर सिंह ने दो दिन लगातार गांव का दौरा किया था और मंडिया का निरक्षण किया था। परन्तु सूत्र बताते हैं कि उन्होने कहीं भी अपने कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का न्यौता नहीं दिया। यंहा तक कि उन्होने इस रैली के लिए कार्यकर्ताओं की कोई बैठक भी नहीं ली। पता तो यंहा तक चला है कि रैली स्थल पर समय तक कुर्सियां भी नहीं पहुंची थी।

चर्चाकारों ने बताया कि संयोजक रैली में टैक्टरों की व्यस्था के लिए जिले के भाजपा विधायकों को भी नहीं कहा गया। इस बारे एक विधायक ने कहा कि पार्टी ने उनकी जो जिम्मेदारी लगाई थी, उसने वो पूरी कर दी थी। इसी तरह पार्टी के पदाधिकारियों को भी कोई जिम्मेदारी नहीं लगाई गई। पार्टी की इस महत्वकांक्षी रैली में नेताओं का उपेक्षा भाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

रैली संयोजक सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार 23 विभिन्न फसलों पर हर वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करती हैं। इस वर्ष भी नए किसान कानून बनने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले वर्षो की तुलना में बढाकर किसानों की फसल मंडियों के माध्यम से खरीदी जा रही हैं। नए कानून बनने के बाद अब देश के किसानों को यह छूट मिल गई है कि वे अपनी फसल मंडी या उसके बाहर अपनी इच्छा से भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों को लेकर यह उद्देश्य है कि उनकी आमदनी को दोगुना किया जाए।

error: Content is protected !!