हाथरस की बेटी को इंसाफ के लिए कांग्रेस का मूक सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिया मौन धरना

भिवानी/मुकेश वत्स

 हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने और परिजनों की प्रताडऩा के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को मूक सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। कांग्रेसियों ने हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की भी निंदा की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने पंडित नेकीराम लाइब्रेरी परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख मौन धरना दिया। धरने की अध्यक्षता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमर सिंह हलवासिया और पार्टी के शहरी खंड समन्यवक देवराज महता ने संयुक्त रूप से की। धरना करीब दो घंटे चला। बाद में मीडिया के लोगों से बातचीत में देवराज महता ने कहा कि हाथरस की बेटी से दरिंदगी और मौत के बाद हुए अमानवीय व बर्बर व्यवहार से पूरे देश में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

प्रदेश सरकार ने जिस तरह मीडिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को पीडि़ता के परिजनों से मिलने से रोका, यह निरंकुशता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस नेताओं ने पीडि़ता के परिजनों को प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!