पूरी तरह से किसान हित में कृषि क्षेत्र में सुधार के तीनों कानून: धनखड़
कहा, मंडियों में फसल खरीद की मौजूदा व्यवस्था बनी रहेगी।

चंडीगढ़/हिसार, 3 अक्तूबर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार केलिए किसानों के हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लाए गए तीनों कानून पूरी तरह से किसानों के लिए लाभकारी है। वे शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहेथे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल व हिसार जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भरोसा दिलायाकि मंडियों की व्यवस्था पहले ही की तरह बनी रहेगी और किसानों की फसलेंन्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी। कुल मिलाकर मंडियों में किसानोंकी फसलों की खरीद की जो व्यवस्था वर्तमान में है, वह इसी प्रकार से बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि 82 हजार किसान विभिन्न  किसान संगठन समूह से जुड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त 25 हजार प्रगतिशील किसान ऐसे हैं, जिन्हें इन कानूनों का  भरपूर लाभ होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि  कांग्रेसपार्टी अपनी सरकार के समय इन कानूनों के पक्ष में थी, लेकिन अब मौका-परस्ती की राजनीति कर झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने का काम कर रहीहैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के रहते जिस स्वामीनाथन आयोग का गठन किया था, उसकी सिफारिशों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया।कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्वमें भी एक कमेटी गठित की थी, जिसकी सिफारिश भी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तले ही दबी रही। इसके विपरीत भाजपा ने अपनी सरकार बनने के बाद स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को चरणबद्ध ढंग से लागू किया। कांग्रेससरकार के समय किसानों को ढाई-ढाई रुपए के चेक मुआवजे के तौर पर दिए जाते थे।

भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों को उनकी खराब फसलों के लिए 12हजार रुपए प्रति एकड़ तक का मुआवजा दिया गया। फसल बीमा योजना जैसी ऐतिहासिक योजना को लागू किया गया, जिसके तहत किसानों को 26 सौ करोड रुपएकी क्लेम राशि दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज 14 लाख किसानों के खातों में 6 हजाररुपये प्रतिवर्ष आते हैं। कई किसानों ने कृषि क्षेत्र में सुधार के तीनोंकानूनों के समर्थन में उन्हें चिट्ठी भेजी है। इन चिट्ठियों को दिखातेहुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी चिट्ठियों से प्रेरणा पाकर भाजपाकार्यकर्ता,  कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के झूठ का पर्दाफाशकरेंगें और 14 लाख किसानों से सम्पर्क साधकर कृषि क्षेत्र में सुधार केकानूनों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्रलिखें जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में पूछे गए  एक सवाल के जवाब में भाजपाप्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बरोदा का उपचुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ाजाएगा। उपचुनाव की तैयारियों को लेकर 10 अक्टूबर को चुनाव समिति की बैठकबुलाई गई है। उन्होंने कहा कि बरोदा की जनता उपचुनाव में भाजपा केउम्मीदवार को जिताएगी और सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ कार्यकरने वाली सरकार में अपनी हिस्सेदारी करेगी। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्नजिलों के अध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक भीली। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर परजिला प्रभारी ओपी पहल, आशा रानी खेदड़, कर्ण सिंह रानोलिया, सुजीत कुमार,जितेंद्र जोग, रवि सैनी, धीरू, हेमन्त शर्मा, कृष्ण खटाना, प्रवीण पोपली,मनदीप मलिक, भूप सिंह रोहिल्ला, अनिल सैनी, राजेश सूरा, अरुण दत्त, संजीवरेवड़ी, अशोक सैनी, सुदेश चौधरी, गायत्री यादव, बलजीत फोगाट, भूप सिंहखीचड़, दलबीर फोगाट, पवन खारिया, भीम सैन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पार्टीपदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!